अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराया, फजलहक फारूकी ने झटके पांच विकेट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुयाना 04 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में आज अफगानिस्तान का सामना युगांडा से हुआ। दोनों टीमों के बीच ग्रुप-सी का मुकाबला गुयाना में खेला गया। अफगानिस्तान ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप में जीत से शुरुआत की। वहीं, युगांडा ने हर मोर्चे पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। 

अफगानिस्तान ने दर्ज की बड़ी जीत

फजलहक फारूकी के पांच विकेटों की मदद से अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराकर टी20 विश्व कप में बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के 76 रन और इब्राहिम जादरान के 70 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में युगांडा की पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। रियाजत अली शाह और रॉबिंसन ओबुया के ्अलावा युगांडा का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। युगांडा के लिए रॉबिंसन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। फारूकी के अलावा नवीन उल हक और कप्तान राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके। अफगानिस्तान ने इस तरह टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी में दम दिखाया और इसके बाद उसके गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि युगांडा की टीम मैच में किसी भी समय मजबूत नजर नहीं आई। युगांडा का विश्व कप में यह पहला मुकाबला था और टीम की वैश्विक टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही। 

Leave a Reply

Next Post

चीन की अंतरिक्ष में ऊंची छलांग, चांद के अंधेरे वाले हिस्से से मिट्टी लेकर धरती की ओर निकला चांग ई-6

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 04 जून 2024। चीन का चंद्रमिशन चांग ई-6  का एसेंडर अब धरती पर वापस आ रहा है। जैसे ही एसेंडर पृथ्वी पर उतरेगा वैसे ही बीजिंग एक इतिहास रच लेगा। बता दें, एसेंडर मिट्टी और पत्थर का सैंपल लेकर धरती की ओर वापस आ […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़