कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी किए ढेर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुपवाड़ा 16 मई 2024। उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। सतर्क सुरक्षाबलों ने इसका पता लगते ही घुसपैठियों की घेराबंदी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाके में चार से पांच आतंकी घिरे हुए बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन चल रहा है। बारामुला लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान है। इस बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रहे हैं।

राजोरी, पुंछ और बसंतगढ़ आतंकी हमलों में शामिल दहशतगर्दों का करेंगे सफाया- जीओसी

जम्मू में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में 16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने कहा कि राजोरी, पुंछ और बसंतगढ़ में आतंकी हमलों में शामिल दहशतगर्दों का सफाया किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां रणनीति के तहत काम कर रही हैं। बैठक में राजोरी-पुंछ में बढ़ती आतंकी वारदातों पर सेना और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने गहन मंथन किया। राजोरी-पुंछ के अलावा उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकी हमले पर भी चर्चा की गई। विशेष तौर पर पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले, थन्नमंडी में सरकारी कर्मी की हत्या को लेकर बातचीत की गई। बैठक में एडीजीपी जम्मू आनंद जैन के साथ खुफिया एजेंसियों के उच्च अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने, आतंकवाद विरोधी अभियानों के समन्वय पर जोर दिया गया। बता दें कि चार मई को पुंछ के सुरनकोट में सनाई टॉप के पास वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें एक सैन्यकर्मी बलिदान हो गया। 22 अप्रैल को राजोरी के शाहदरा शरीफ के कुंडा टॉप गांव में सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रजाक की आतंकियों ने हत्या कर दी। उधमपुर के बसंतगढ़ में 28 अप्रैल को वीडीजी मोहम्मद शरीफ की भी आतंकियों ने हत्या कर दी। दहशतगर्दों की तलाश में सुरक्षा बल राजोरी, पुंछ, उधमपुर, कठुआ के साथ रियासी जिले सहित आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप: भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त कर देगी, अगले साल अमित शाह बनेंगे नए पीएम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मई 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोकसभा चुनाव के बाद फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी। आम आदमी पार्टी (आप) […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस