24 घण्टे बाद भी नहीं मिला महानदी में डूबा युवक, रेस्क्यू जारी, मछुआरे को देख मछली पकड़ने जो गया जो वापस नहीं लौटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा 26 जुलाई 2022। जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवक नदी में डूब गया है। गोताखोर उसकी पिछले 24 घंटे से तलाश कर रहे हैं। देर रात बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची, आज सुबह रेस्क्यू शुरू किया | युवक 10 साल बाद कुछ महीने पहले ही घर वापस लौटा था। बताया गया है वह मछुआरों के पीछे नदी में गया था। वापस लौटने के दौरान गहराई में जाने से ये हादसा हो गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, देवरीमठ निवासी मनोज कुमार कुर्रे (32) मानसिक रूप से कमजोर था। यही वजह है कि वह घर से निकल गया था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद वह 10 साल बाद अपने घर लौटा था। परिजनों ने 2 महीने पहले ही उसकी शादी भी करवा दी थी। मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से वह कुछ काम नहीं करता था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं।कहा जा रहा है कि सोमवार सुबह 6 बजे के आस-पास वह महानदी की तरफ गया था। वहां नदी में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने अंदर जा रहे थे। उन्हें को देखते हुए मनोज भी अंदर गया था। इसके बाद मछुआरे मछली पकड़कर वापस भी लौट आए। मगर मनोज वापस लौटने के दौरान भटक गया और किसी गहराई वाले क्षेत्र में चला गया। उसी दौरान वह डूब गया था।

घटना के वक्त नदी कुछ दूर में मछुआरे थे। उन्होंने उसे डू्बता हुआ देखा था। वह उसे बचाने की कोशिश करते, इसके पहले वह पानी में डूब गया। घटना के बाद उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इस बारे में बताया। खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। अब पिछले 24 घंटे से स्थानीय गोताखोर उसे तलाश रहे हैं। यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक के बारिश के कारण नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिसके कारण रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में उतरे राहुल समेत कई कांग्रेस सांसद हिरासत में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 जुलाई 2026 । कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी पूछताछ कर रही है। आज ईडी से उनकी पूछताछ का दूसरा राउंड चल रहा है और इस बीच कांग्रेस ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़