ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की दर्दनाक मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर 23 जुलाई 2025। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें कि आगरा – मुंबई नेशनल हाईवे पर एक कार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी, इसके बाद कार पलट गई थी। तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसने दम तोड़ दिया दो की हालत अभी गंभीर है। तीन लोग एक ही परिवार के हैं। यह घटना नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास की है, घटना मंगलवार देर रात की है, आपको बता दें कि कार की टक्कर के बाद सभी खाई में गिर गए थे। जनकगंज, कंपू, झांसी रोड और माधवगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी को तत्काल अस्पताल भेजा गया। 

तीन कावड़ियों को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि कार की स्पीड काफी तेज थी और अचानक टायर फट गया था ,जिस कारण कार बेकाबू होकर कावड़ियों से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में रमेश ,दिनेश और पूरन की मौत हो गई है, सभी लोग घाटीगांव क्षेत्र के रहने वाले थे फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धनबाद 23 जुलाई 2025। झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जिले के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही