ऑनलाइन कार्यवाही किए जाने से न्यायाधीशों के अलावा सभी के समय की बचत होगी : चीफ जस्टिस मेनन

indiareporterlive
शेयर करे

नवीन न्यायालय भवन में बने अट्ठारह कोर्ट कक्षों का भी लोकार्पण किया गया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने आज प्रातः 11:00 बजे राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट तथा नवीन न्यायालय भवन रायपुर के चौथे एवं पांचवी मंजिल पर निर्मित किए गए 18 कोर्ट रूम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के पोर्ट फोलियो जज न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कंप्यूटराइजेशन कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव मौजूद थे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने कहा कि वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से ऑनलाइन कार्यवाही किए जाने से न्यायाधीशों के पास अन्य न्यायालयींन कार्यों के लिए समय की बचत होगी तथा यह आम पक्षकारों के लिए सुविधाजनक भी है। नवीन निर्मित कोर्ट कक्षों के माध्यम से न्यायधीशो ,पक्षकारो, अधिवक्ताओं ,आगंतुकों सभी के लिए सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

मुख्य न्यायाधीश श्री मेनन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति में ऑनलाइन फीता काटकर शिला पट्टिका का अनावरण कर नए कोर्ट रूम का लोकार्पण किया।

प्रभारी रजिस्ट्रार कम्प्यूटराइजेशन शहाबुद्दीन कुरैशी ने वर्चुअल कोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी जिसमें ऑनलाइन चालान समन जारी करने से लेकर राशि जमा करने सहित सभी प्रक्रियाओं को बताया।

न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि वर्चुअल कोर्ट के संबंध में व्यापक जागरूकता दी जानी चाहिए। 

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने वर्चुअल कोर्ट की आवश्यकता एवं वर्चुअल कोर्ट की महत्व के बारे में बताया तथा नए न्यायालय कक्षों के लोकार्पण की सभी को बधाई दी।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम कुमार तिवारी ने नवीन न्यायालय भवन में 18 नए कोर्ट कक्षो की सौगात मिलने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रायपुर के सी जे एम भूपेंद्र वासनीकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव न्यायाधीश उमेश उपाध्याय ने किया। 

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, न्यायाधीशगण , अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष सोनी एवं सचिव कमलेश पांडे ,बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, न्यायालतीन अधिकारी कर्मचारी, अधिवक्ता गण, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल में कोयला रेक लोडिंग की रफ्तार तेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 20 मार्च 2021। रेल रेक के जरिए कोयले के परिवहन में एसईसीएल ने नई रफ्तार पकड़ी हैं। 19 मार्च को एसईसीएल में 72 रेक की लोडिंग हुई जो की एसईसीएल के इतिहास में एक दिन में की गई सर्वाधिक लोडिंग हैं। इसी दिन एसईसीएल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं