रवीना टंडन ने शेयर की अपनी थ्रोबैक फोटो, एक्ट्रेस का लुक देख फैंस बोले- ब्यूटीफुल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

90 के दशक में अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वाली रवीना टंडन का क्रेज अब तक कायम है। लोग रवीना के फिगर और फिटनेस के मुरीद हैं। साल 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से अपना फ़िल्मी सफर शुरू करने वाली रवीना आज भी अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती हैं । इस बात का सबूत रवीना की इस नई फोटो से देखकर मिल जाएगा।  हालांकि अभी बॉलीवुड से दूर रवीना टंडन ने अपनी एक थ्रो-बैक फोटो शेयर की। जिसमें वह ब्राइडल अवतार में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। 

फोटो में प्यारी दिखीं रवीना 

अपनी थ्रोबैक फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए रवीना ने कुछ खास नहीं लिखा है। लेकिन उन्होंन बस इतना हिंट दिया है कि उनका यह लुक साल 2001 में आई उनकी फिल्म दामन का है। वह लिखती हैं,” हैशटैग थ्रोबैक हैशटैग दामन.. लगभग 2000। फोटो में रवीना ह्वाइट प्रिंटेड लहंगा पहने हुए दिख रही हैं। सिर पर पल्लू डाले वह किसी को देखते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में वाकई में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनकी ये नई थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

फैंस कुछ ऐसे कर रहे हैं तारीफ 

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने फैंस से जुड़ने के लिए वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर उनका मनोरंजन करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो को देखकर उनके चाहने वाले लगातार कॉमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। फैंस ब्यूटीफूल, अमेजिंग, शानदार, मस्त लिखने के साथ ही साथ हार्ट और फ्लावर इमोजी शेयर कर अपनी फीलिंग शेयर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

10 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार पर होगी समीक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मई 2021। हाल में बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा असम में भी निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल