हैदराबाद गैंगरेप मामले में आरोपी चार नाबालिगों को मिली जमानत, भाजपा ने केसीआर पर लगाए थे बचाने के आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 27 जुलाई 2022। हैदराबाद गैंगरेप मामले में आरोपी चारों नाबालिगों को जमानत मिल गई है। एक महीने पहले गैंगरेप की घटना के बाद तेलंगाना में काफी सियासी घमासान देखने को मिला था। जून के पहले सप्ताह से इन आरोपियों को जुवेनाइल होम में रखा गया था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपियों को जमानत दी है। चारों आरोपियों के निर्देश दिए गए हैं कि वे जांच में सहयोग करें और समय पर डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर के पास हाजिर होते रहें। 

आरोपियों से कहा गया है कि उन्हें हर महीने के पहले सोमवार को डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर के पास हाजिर होना है। इस मामले में गिरफ्तार पांचवें नाबालिग आरोपी को अभी जुवेनाइल होम में ही रहना होगा. उसने तेलंगाना हाई कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इस मामले में एक ही आरोपी बालिग है जिसका नाम सादुद्दीन मलिक है। वह जेल में है। 

बता दें कि हैदराबाद के जुबिली हिल इलाके में कार में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से पांच नाबालिग थे। नाबालिग आरोपी कक्षा 11 और 11 के विद्यार्थी हैं और राजनीतिक पहुंच रखने वाले परिवार से हैं। एक पब में पार्टी के बाद लड़की पांच लड़कों के साथ कार में सवार हुई थी। 

Leave a Reply

Next Post

रेलवे भर्ती घोटाला : सीबीआई के शिकंजे में लालू यादव के 'राइट हैंड' भोला यादव, 'लेफ्ट हैंड' विनोद श्रीवास्तव का क्या होगा?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 27 जुलाई 2022। : रेलवे भर्ती घोटाले में 13 साल बाद पहली गिरफ्तारी भोला यादव के रूप में हुई है। 2004-2009 के बीच लालू यादव जब रेल मंत्री थे तो भोला यादव ओएसडी यानी विशेष कार्य अधिकारी) थे। कहा जा रहा है कि सीबीआई को […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग