7 अगस्त से शुरू होगी देश की पहली किसान रेल, इन राज्यों को मिलेगा फायदा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 अगस्त 2020 देश में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने इस साल से किसान रेल शुरू करने की घोषणा की थी।  अब इस ऐलान को अमली जामा पहनाते हुए भारतीय रेलवे ने 7 अगस्त यानि कल से किसान रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की है. इस नए सेवा में देश के कई राज्यों के किसानों को सीधा फायदा मिलने वाला है ।  

महाराष्ट्र से बिहार के बीच दौड़ेगी पहली किसान रेल सेवा

जानकारों का कहना है कि किसान रेल की शुरुआत महाराष्ट्र से बिहार के बीच हो रही है. भारतीय रेलवे ने पहली किसान रेल को महाराष्ट्र के देवलाली रेलवे स्टेशन  से बिहार स्थित दानापुर रेलवे स्टेशन तक चलाने का फैसला किया है।   7 अगस्त को पहली किसान रेल देवलाली से छूटकर दानापुर पहुंचेगी. किसान रेल इन दो स्टेशनों के बीच लगभग 1519 किमी का सफर करीब 32 घंटे में तय करेगी ।  

ये होगा किसान रेल का रूट

देवलाली – नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, कटनी , मानिकपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और बक्सर रुकेगी. कुल मिलाकर इस पहले रूट में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों को फायदा मिलने वाला है ।   

उल्लेखनीय है कि इस साल के यूनियन बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए खास किसान रेल चलाने की घोषणा की थी. दरअसल किसान रेल एक तरह की स्पेशल पार्सन ट्रेन होगी जिसमे अनाज, फल और सब्जियों को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा ।  

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना कहा- पीएम में इतनी हिम्मत नहीं कि चीन का नाम ले सकें

शेयर करेराहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला ‘पीएम में हिम्मत नहीं कि चीन का नाम ले पाएं’ इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 06 अगस्त 2020।  लद्दाख में LAC पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला जारी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं