एशिया कप से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका. तेज गेंदबाज इबादत हुसैन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 23 अगस्त 2023। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण मंगलवार को आगामी एशिया कप से बाहर हो गए। इबादत को 10 दिन पहले एशिया कप के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया था लेकिन वह निर्धारित समय-सीमा के अंदर चोट से उबरने होने में विफल रहे।

टीम में उनकी जगह 20 वर्षीय नए तेज गेंदबाज तंजीम हसन को शामिल किया गया है। यह देखना होगा 29 साल का यह खिलाड़ी पांच अक्तूबर से भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए समय पर फिटनेस हासिल कर लेगा या नहीं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ देवाशीष चौधरी ने कहा, इबादत छह सप्ताह से रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) में है। हमने इस दौरान कई बार उनका एमआरआई कराया लेकिन वह चोट से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3 : इसरो वैज्ञानिकों में कोई करोड़पति नहीं, मिलती है बहुत कम सैलरी: सादा जीवन जीते हैं साइंटिस्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अगस्त 2023। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से प्रसन्न भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख जी माधवन नायर ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों की पगार विकासित देशों के वैज्ञानिकों के वेतन का पांचवां हिस्सा है और शायद […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'