ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पहले टेस्ट बाहर हुए जोश हेजलवुड, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 फरवरी 2023। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड नौ फरवरी से होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वह चोट के कारण नागपुर में नहीं खेलेंगे। इतना ही नहीं, हेजलवुड का दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध है। उनके स्थान पर स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर टेस्ट खेल सकते हैं।

सीरीज से पहले हेजलवुड चोटिल होने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले मिचेल स्टार्क अंगुली में चोट से परेशान हैं। वहीं, कैमरून ग्रीन भी अंगुली की चोट के कारण पहले मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह सिर्फ बल्लेबाजी ही करेंगे। हेजलवुड को पिछले महीने सिडनी टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। हेजलवुड ने अलूर में ऑस्ट्रेलिया के प्री-सीरीज शिविर में पूरी तरह भाग नहीं लिया। 

पिछली बार सीरीज के सभी मैच में खेले थे हेजलवुड
जोश हेजलवुड ने 2017 की टेस्ट सीरीज के चारों टेस्ट मैच खेले थे और सभी मैच में उन्होंने विकेट चटकाए थे। उनका सबसे बढि़या प्रदर्शन दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में था। उन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर उस पारी में छह विकेट लेकर भारतीयों को चौंका दिया था। उन्होंने शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था जिसमें पुजारा और कोहली भी शामिल थे।

टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।

Leave a Reply

Next Post

चीन पर फिर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक, सरकार ने बैन किए 200 से ज्यादा मोबाइल एप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 फरवरी 2023। सरकार ने एक बार फिर चाइनीज एप पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। अब सुरक्षा के हवाले से सरकार चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा एप को बैन कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल