वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की तारीफ में कही इतनी बड़ी बात, सचिन तेंदुलकर से कर दी तुलना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। विराट इस वर्ल्ड कप की चार पारियों में महज एक बार ही आउट हुए हैं।इस टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले से ही अभी तक सबसे ज्यादा रन निकले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में भारत ने डकवर्थ लुइस मेथड से पांच रनों से जीत दर्ज की और विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया की पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग और पार्थिव पटेल ने मिलकर विराट की जमकर तारीफ की। इस दौरान सहवाग ने विराट की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर डाली। पार्थिव पटेल ने कहा, ‘विराट इस वर्ल्ड कप में महज एक बार ही आउट हुए हैं। 220 के औसत से उन्होंने 220 रन बनाए हैं। विराट की शुरुआत भले धीमी होती है, लेकिन उन्हें पता होता है कि कब उन्हें अपना गीयर बदलना है। विराट की खासियत है कि जब वह बड़ी पारी खेलते हैं, तो लगातार बड़ी पारियां खेलते हैं, जैसा कि हम इस वर्ल्ड कप में भी देख रहे हैं।’

सहवाग ने भी पार्थिव की हां में हां मिलाई और कहा, ‘बड़े खिलाड़ी ऐसे ही होते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट आउट हुए थे, लेकिन वहां भी याद रहे कि वह कैच बढ़िया लिया गया था। विराट का काम है नंबर तीन पर आकर आखिरी तक टिके रहना और जब उन्हें दूसरे छोर से बढ़िया साथ मिल रहा होता है, तो वह क्रीज पर टिकने का काम करते हैं। विराट भी सचिन तेंदुलकर की तरह बड़ी पारियां खेलते हैं।

विराट कोहली ने इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा आईसीसी इवेंट्स में 10 मैन ऑफ द मैच जीतने के सचिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इतना ही नहीं विराट कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं, उन्होंने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल आज करेंगे गुजरात में सीएम चेहरे का एलान, जानें दौड़ में कौन-कौन हैं आगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 नवंबर 2022। गुजरात चुनाव में अपनी और अपनी पार्टी की ताकत आजमाने जा रहे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज सीएम प्रत्याशी का एलान करेंगे। दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम फहरा चुके केजरीवाल को गुजरात चुनाव से भी बड़ी उम्मीद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण