आजम के समर्थन में उतरीं मायावती: बसपा सुप्रीमो ने योगी सरकार को घेरा, कांग्रेस से की तुलना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 12 मई 2022। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आज़म खान को सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की है। गुरुवार सुबह मायावती ने यूपी और केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया।  मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की ही तरह, जिस प्रकार से टारगेट करके गरीबों, दलितों, अदिवासियों एवं मुस्लिमों को जुल्म-ज्यादती व भय आदि का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है यह अति-दुःखद, जबकि दूसरों के मामलों में इनकी कृपादृष्टि जारी है। 

उन्होंने लिखा कि इसी क्रम में यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्रवाई तथा वरिष्ठ विधायक मोहम्मद आजम खां को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नजर में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है?

मायावती ने लिखा कि साथ ही, देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना व द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों व मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाकर, उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है, वह अनेकों सवाल खड़े करता है जो अति-चिंतनीय भी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रशांत किशोर के न आने पर बोले भूपिंदर सिंह हुड्डा, खुद को मजबूत करने में सक्षम है कांग्रेस पार्टी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 मई 2022। कांग्रेस के सीनियर लीडर भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस के पास अपने सुधार के लिए पूरी क्षमता और सक्षम नेतृत्व मौजूद है। हरियाणा के पूर्व सीएम ने प्रशांत किशोर से कांग्रेस की बातचीत टूटने के कुछ दिनों […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग