कोरोना मरीजों के इलाज के लिए समाज सेवी स्वप्रेरणा से कर रहे प्रशासन का सहयोग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 अक्टूबर 2020 । कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता तथा कोरोना मरीजों के इलाज के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयं सेवी संगठन और समाज सेवी स्वप्रेरणा से आगे आ रहे हैं। राजनांदगांव जिले में जिला प्रशासन और नगर के समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा एकजुट होकर युद्ध स्तर पर नागरिकों के घर के करीब निःशुल्क मेगा कोरोना जांच शिविर के कार्य को मूर्त रूप देने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न समाज संगठन, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं प्रेस क्लब ने संगठित होकर नागरिकों को पाम्पलेट एवं स्लोगन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि ‘कोरोना की करो पहचान, जांच से होगा जीवन आसान’। जांच कराएंगे कोरोना भगाएंगे, दशहरा-दीवाली खुशहाल मनाएंगे। शांति विजय सेवा समिति, प्रेस क्लब राजनांदगांव, अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन, माहेश्वरी पंचायत, जिला साहू संघ, चेम्बर ऑफ कामर्स, सकल जैन श्रीसंघ, अग्रवाल सभा, पूय सिंधी पंचायत सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य किया जा रहा है। 

प्रेस क्लब राजनांदगांव द्वारा 10 हजार पाम्पलेट जागरूकता के लिए वितरित किया जा रहा है। अग्रवाल सभा द्वारा मेडिकल स्टाफ के लिए 100 पीपीई किट और 5000 मास्क दिया जाएगा। श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के लिए नाश्ता, चाय, भोजन, सेनेटाईजर की व्यवस्था की जाएगी।

जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है कि इलाज से बेहतर है रोकथाम, बाहर से बेहतर है घर, वैंटिलेटर से बेहतर है मास्क और मौत से बेहतर है जांच। लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है कि प्रत्येक ऐसे व्यक्ति की जांच कराना है जिसे सर्दी, खांसी या बुखार है। जिसमें स्वाद या सूंघने की क्षमता का अभाव है। जिसे सांस लेने में कठिनाई है। जिसका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 95 प्रतिशत से कम है। जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और यदि वे डायबीटिज, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, हृदय रोग या फेफडे़ की बीमारी से पीडि़त है। 

Leave a Reply

Next Post

एक युद्ध... कोरोना के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क मेगा कोरोना जांच शिविर 5 अक्टूबर को

शेयर करेसुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक लिए जाएंगे सैम्पल सभी वार्डों के लिए कोरोना जांच शिविर स्थल निर्धारित इंडिया रिपोर्टर लाइव राजनांदगांव 1 अक्टूबर 2020। ‘एक युद्ध… कोरोना के विरूद्ध ‘ अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क मेगा कोरोना जांच शिविर 5 अक्टूबर 2020 को सुबह साढ़े 9 बजे […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक