झारखंड में भारी बारिश का कहर, 5 लोगों की मौत… एक लापता; कई घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 23 अगस्त 2025। झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में 8 लोग घायल भी हो गए। राजनगर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मलय दास ने बताया, ‘‘जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं, संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए।” एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में तड़के चार बजे हुई। खरसावां थाने के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया, ‘‘मुन्ना बोदरा के घर की दीवार गिर गई, जिससे उसके पांच साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोदरा, उसकी पत्नी और दो साल की बेटी घायल हो गए। उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” एक अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने बताया, ‘‘ पति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पत्नी अब भी लापता है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, घर ढह गए और सड़कें तथा खेत जलमग्न हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि रांची में पिस्का स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के दोनों ओर के कंक्रीट के स्लैब गिर गए जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भीषण जाम लग गया।

25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शहर के ब्राम्बे बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जलभराव के कारण भी यातायात में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। चतरा के पथगड़ा में भारी बारिश के बीच एक कुक्कुट पालन केन्द्र में सैकड़ों मुर्गियां मर गईं। जमशेदपुर में मानगो पुल पर स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आदित्यपुर ब्रिज पर खरकई नदी भी लाल निशान से ऊपर बह रही है। आईएमडी ने 25 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Next Post

पाक विदेश मंत्रीबोले- भारत से डायलॉग को तैयार हैं, भारत ने कहा- सिर्फ PoK और आतंकवाद पर करेंगे बात"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अगस्त 2025। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश कश्मीर और अन्य सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ व्यापक बातचीत के लिए तैयार है। डार ने इस्लामाबाद में संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘बातचीत, […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार