जल संरक्षण की जानकारी के साथ मिलेगा मनोरंजन और सैरसपाटे के लिए भव्य पार्क

Indiareporter Live
शेयर करे

नगरीय प्रशासन मंत्री ने 17 करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले  रेनवाटर हार्वेस्टिंग शैक्षणिक ट्रेनिंग और रिसर्च सेंटर सहित पार्क का किया भूमिपूजन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 जुलाई 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम और आरंग विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी निकायों में जलने वाले अलाव और दाह संस्कार में गौ काष्ठ को बढ़ावा देने के निर्देश के पश्चात उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में वॉटर हार्वेस्टिंग शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र की स्थापना की पहल की है। उनकी इस पहल से जहाँ रायपुर जिला वासियों को जल संरक्षण की जानकारी मिलेगी,  वहीं इस केंद्र में रिसर्च के साथ लोगों को मनोरंजन और सैरसपाटे के लिए भव्य पार्क भी मिलेगा।

मंत्री डॉ डहरिया ने 17 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से आरंग में बनने वाले रेनवाटर हार्वेस्टिंग शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र तथा उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय के साथ गिरते जल स्तर और पानी की कमी वैश्विक चिंता का प्रमुख कारण बन गया है।  छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए न सिर्फ पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है, नदी-नालों को उपचारित कर पुनर्जीवित करने की कोशिश भी कर रही है। सरकारी भवनों के साथ निजी निर्माण वाले भवनों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग को अपनाया जा रहा है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि जल संरक्षण कितना महत्वपूर्ण है और इस दिशा में आगे क्या किया जा सकता है,यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारी आने वाली पीढ़ी जल की महत्ता को समझ सके, हम अपनी पीढ़ी के लिए पर्याप्त जल संरक्षित कर सके, ताकि उन्हें पानी की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि आरंग में वॉटर हार्वेस्टिंग शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र और उद्यान बनने से आने वाली पीढ़ी को पानी बचाने से लेकर इसकी महत्ता की जानकारी मिलेगी। रिसर्च से जल संरक्षण के नए नए तौर तरीकों को भी जान पाएंगे। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि यह केंद्र न सिर्फ आरंगवासियों के लिए बहुउपयोगी साबित होगी अपितु राजधानी, नवा रायपुर सहित आसपास के अन्य जिलों के लोगों को भी ज्ञान के साथ मनोरंजन और सुकून प्रदान करेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा, सहायक अभियंता मनीष कुमार स्वर्णकार सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

तालिबान का आतंक: काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास दागे रॉकेट, बकरीद की नमाज के वक्त हुआ हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काबुल 20 जुलाई 2021। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर धमाकों की गूंज से सहम उठी है। मंगलवार सुबह काबुल में राष्ट्रपति भवन पर हुए रॉकेट हमले ने […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय