बिहार में 75 % हुआ रिजर्वेशन का दायरा, आरक्षण की नई व्यवस्था से संबंधित विधेयकों को राज्यपाल ने दी मंजूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 18 नवंबर 2023। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य की सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जातियों (एससी), जनजातियों (एसटी), अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) तथा अति पिछड़े (ईबीसी) वर्गों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाने से संबंधित विधेयकों को मंजूरी दे दी। वहीं अब राज्य में रिजर्वेशन का दायरा 75 प्रतिशत हो गया है। 

गजट प्रकाशित होते ही लागू होगी आरक्षण की नई व्यवस्था 
राजभवन सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से आते ही राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार में एससी-एसटी, ईबीसी और ओबीसी के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाने से संबंधित बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) (संशोधन) विधेयक, 2023 और बिहार (शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में) आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 पर हस्ताक्षर कर दिया। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद सामान्य प्रशासन विभाग इसको लेकर गजट प्रकाशित करेगा। गजट प्रकाशित होते ही बिहार में आरक्षण की नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 09 नवंबर को नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पेश किया था, जिसे दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसमें आरक्षण का दायरा 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का प्रावधान है। नए प्रावधान के बाद अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 2 प्रतिशत, अति पिछड़ी जाति को 25 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग को 18 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा। वहीं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पहले की तरह ही 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा। 

Leave a Reply

Next Post

सोसायटियों में लगेंगी बड़ी स्क्रीन, भारत-आस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबले का आनंद लेगे क्रिकेट प्रेमी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजियाबाद/नोएडा 18 नवंबर 2023। विश्वकप में 19 नवंबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। सोसायटियों में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं