अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को लंदन जाने से रोका, पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमृतसर 20 अप्रैल 2023। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई बजे की फ्लाइट से वह यूके जा रही थी। लिस्ट में नाम देख इमीग्रेशन ने उन्हें रोका और उनसे पूछताछ की। सुरक्षा एजेंसियां भी किरणदीप कौर से पूछताछ कर रही हैं। मौके पर पंजाब पुलिस मौजूद है। वहीं सूत्रों के अनुसार, किरणदीप अपने परिजनों के साथ एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर बर्मिंघम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने इमिग्रेशन काउंटर को सूचना दी तो लुक आउट सर्कुलर होने के कारण इमिग्रेशन ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है, जिसके बाद से उसके माता-पिता और पत्नी गांव जल्लूपुर खेड़ा में कड़ी पुलिस सुरक्षा में थे। 

यूके की नागरिक है किरणदीप कौर

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर की आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के साथ निकटता है। शादी से पहले किरणदीप एक ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी। अब कोई काम नहीं कर रही है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक वर्ष पहले अमृतपाल के संपर्क में आई थी। किरणदीप कौर यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिक है।   

1951 में यूके में बस गया था परिवार 
किरणदीप के दादा 1951 में यूके चले गए थे। तभी से उनका परिवार वहीं रह रहा है। एक इंटरव्यू में किरणदीप ने कहा था कि मेरा परिवार सिख प्रचारकों का परिवार नहीं है। अन्य सिख परिवारों की तरह यूके के गुरुद्वारा साहिब में जाती थी। मैंने 12 वर्ष की उम्र से गुरुद्वारा साहिब जाना शुरू किया। मैं अमृतपाल के साथ किसी कार्यक्रम में नहीं गई और न ही अमृतपाल मुझे लेकर जाना चाहता था। वह चाहता था कि कोई मुझे अमृतपाल के नाम के साथ जोड़कर न पहचाने, जिससे भविष्य में कोई समस्या पैदा न हो। हमने यह फैसला भी नहीं किया था कि हमेशा ही पंजाब में ही रहेंगे।

कहा था-अमृतपाल को छोड़कर नहीं जाऊंगी
अमृतपाल का अब तक सुरक्षा एजेंसियां कोई सुराग नहीं लगा पाईं हैं। इससे पहले किरणदीप कौर ने कहा था मैंने अमृतपाल के लिए अपनी नौकरी और परिवार छोड़ा है। अब उसे इस हाल में छोड़कर नहीं जाऊंगी। वहीं गुरुवार को वह लंदन जाने की पूरी तैयारी में थी।

Leave a Reply

Next Post

एक बार फिर 'अतीक और अशरफ' को मारी गई गोली, हमला होते ही दोनों जमीन पर गिरे और तोड़ दिया दम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 20 अप्रैल 2023। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में न्यायिक जांच कमेटी हर पहलु पर जांच कर रही है। अब 15 अप्रैल की रात का सच जानने के लिए अस्पताल में उसी जगह सीन रिक्रिएट किया है जहां अतीक और अशरफ को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल