लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस; चार की मौत…कई घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 01 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आगरा के फतेहाबाद थाना इलाके में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के डबल डेकर बस पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। ये बस बनारस से आगरा की ओर आ रही थी। एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। 

जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा।आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकाला। 

Leave a Reply

Next Post

आधुनिक प्रौद्योगिकियों ने युद्ध के आयाम को बदला, तकनीकी चुनौतियों के समाधान से भारत मजबूत: राजनाथ सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 01 मार्च 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अत्याधुनिक और अग्रणी प्रौद्योगिकियों ने युद्ध के आयाम को बदल दिया है। इनके कारण आधुनिक युद्ध की मारक क्षमता में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग