पठानकोट में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला, पंजाब भर में अलर्ट जारी, अमृतसर समेत प्रमुख शहरों की सुरक्षा बढ़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमृतसर 23 नवंबर 2021। पठानकोट में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद पंजाब भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, गुरदासपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को जालंधर बॉर्डर जोन की बैठक बुलाई है। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ खुफिया विभाग से मिले इनपुट को लेकर सुरक्षा योजना बनाई जाएगी।

चुनाव से पहले पठानकोट के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार पर रविवार की रात अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को स्तब्ध जरूर कर दिया है। पठानकोट की जिला पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है। शहर के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई है। 

गृह मंत्री ने चुनाव से पहले हुए इस ग्रेनेड हमले को गंभीरता से लेते हुए जालंधर बॉर्डर जोन के पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई। जिसमें वह खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही सुरक्षा को लेकर योजना बनाई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में जो भी संलिप्त होंगे, उनको बख्शा नहीं जाएगा। वह पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों से सभी पहलुओं पर जानकारी ली जा रही है।

शहरों में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे

राज्य की सुरक्षा को देखते हुए उपमुख्यमंत्री रंधावा ने कहा है कि शहरों के साथ ही प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कुछ असामाजिक तत्व नहीं चाहते हैं कि पंजाब में शांति रहे और विधानसभा चुनाव संपन्न हो पाएं।

काउंटर इंटेलिजेंस ने माना आतंकी हमला

पंजाब के पठानकोट में हुए ग्रेनेड हमले को पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम आतंकी हमला मान रही है। यही कारण है कि दोनों घटना की आतंकी हमले की दृष्टि से जांच कर रहे हैं। इंटेलिजेंस अधिकारियों ने बताया कि कुछ सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

अब उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का एलान करेंगे केजरीवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 नवंबर 2021। उत्तराखंड की महिलाओं को भी आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले दौरे में बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पंजाब में हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देने का केजरीवाल ने एलान किया है। हालांकि अभी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ