मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ी; सचिन, सूर्यकुमार ने डाला वोट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 मई 2024। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उसमें महाराष्ट्र की 13 सीटें भी शामिल है। इस दौरान मुंबई की सभी लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और इस राज्य से आने वाले खिलाड़ी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने मुंबई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से वोटिंग करने की अपील की। 

बेटे अर्जुन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे सचिन
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन सोमवार को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, सचिन की पत्नी अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर किसी कार्यक्रम में व्यस्त रहने के चलते फिलहाल वोट डालने नहीं पहुंची हैं। सचिन और अर्जुन ने मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाई। सचिन ने पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं यही कहना चाहता हूं कि दिक्कत तब होती है जब आप बिना सोचे कुछ काम करते हैं या सोचते हैं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं करते हैं। मैं लोगों से मतदान करने की अपील करता हूं। यह हमारे भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

सूर्यकुमार ने लोगों से वोट डालने की अपील की
सचिन के अलावा भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने वोट डालने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और सभी से मतदान करने की अपील की। सूर्यकुमार ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, आज अपने मत का प्रयोग कर देश के भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।  

पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे रहाणे
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पत्नी के साथ मुंबई में वोट डालने गए। वोट डालने के बाद रहाणे ने पत्नी के साथ फोटो शेयर की। रहाणे ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। क्या आपने ऐसा किया?

Leave a Reply

Next Post

'दुख की इस घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़ा है भारत', जयशंकर ने रईसी के निधन पर दी प्रतिक्रिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुलैयान की मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा कि भारत इस शोक की घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़ा है। ईरान […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान