विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के राजदूत को तलब किया, केजरीवाल को लेकर दिए गए बयान पर जताई आपत्ति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 मार्च 2024। जर्मनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा इस मामले में जर्मन दूतावास के उप प्रमुख जॉर्ज एन्जवीलर को तलब किया गया। भारत ने इसे देश की आंतरिक घटना बताया और जर्मन पक्ष की टिप्पणियों पर कड़ा विरोध दर्ज किया। 

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी का बयान 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जर्मनी ने कहा कि हमने इस घटना को नोट किया है। आगे कहा गया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हम उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता, बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानकों को इस मामले में भी लागू किया जाएगा। आगे कहा गया है कि केजरीवाल को निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अधिकार है। अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने जर्मन दूतावास के उप प्रमुख जॉर्ज एन्जवीलर को तलब किया और जर्मनी के इस बयान पर कड़ा विरोध जताया।  

जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल 

दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा गया है। हालांकि ईडी अदालत से दस दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन जांच एजेंसी को 6 दिन की रिमांड दी गई। अब केजरीवाल को 28 मार्च की दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा और जेल से ही सरकार चलाऊंगा

Leave a Reply

Next Post

'सब लोग चिल्ला रहे थे, इधर-उधर भाग...', मॉस्को में हुए आतंकी हमले के दौरान मौजूद लोगों ने बताई आपबीती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 23 मार्च 2024। रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान हुए आतंकवादी हमले से हर कोई स्तब्ध है। घटना के वक्त मौजूद लोग डरे-सहमे हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कॉन्सर्ट शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही गोलीबारी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं