एस जयशंकर बोले: पूरी तरह बदला भारत…चीन की चुनौतियों का दृढ़ता से किया मुकाबला, बालाकोट में भी घुसकर मारा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। बदली विदेश नीति के कारण भारत की एक अलग छवि दुनिया के सामने है। उसका आत्मविश्वास साफ झलकता है। उन्होंने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, हमने सीमा मसले पर चीन की चुनौतियों का पूरी दृढ़ता से मुकाबला किया। विदेश मंत्री ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर लगाम कसने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, चाहे आतंकवाद हो या बालाकोट भारत पूरी ताकत के साथ जवाब दे रहा है। पूर्व में 26/11 (मुंबई हमले) का जवाब नहीं दिया था, लेकिन हमने उरी का जवाब दिया और बालाकोट में भी घुसकर मारा। उन्होंने कहा, किसी ने भी हमसे जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी की उम्मीद नहीं की थी। जयशंकर ने कहा, मोदी सरकार में हम पहले से ज्यादा महात्वाकांक्षी हो गए हैं। हम सपने देखने लगे हैं और उन्हें पूरे करने के लिए कोशिश भी करने लगे हैं, क्योंकि हमें विश्वास है सरकार हमारे साथ है। सरकार के कुछ ऐसे उल्लेखनीय काम हैं, जिससे पता चलता है कि हम किस समय में और किस दौर में जी रहे हैं। उन्होंने कहा, जो पहले हमारे नागरिकों के सपने हुआ करते थे, अब उनकी डिमांड बन गए हैं।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत-जापान के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं

जयशंकर ने कहा, भारत और जापान के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। सेमीकंडक्टर क्षेत्र वैश्विक भू-राजनीतिक गतिशीलता को नया आकार देने के लिहाज से काफी मायने रखता है। विदेश मंत्री ने भारत-जापान फोरम के उद्घाटन सत्र में कहा, जापान अपने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को पुनर्जीवित कर रहा है और भारत ने भी लंबे समय की उपेक्षा के बाद सेमीकंडक्टर मिशन की घोषणा की है। हम दोनों ताइवान के साथ भी काम कर रहे हैं। इससे इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में परिवर्तनकारी साझेदारी का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। यह आने वाले दशक में भू-राजनीतिक स्तर के समीकरणों को संतुलित करेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और जापान दोनों चीन के पड़ोसी देश हैं। हमारे साथ चीन के संबंध स्थिर थे और दोनों देशों का व्यापार भी बढ़ रहा था। चीन ने भारत में निवेश भी किया है, लेकिन दोनों देशों के संबंध तभी तक स्थिर रह सकते हैं, जब तक सीमा पर शांति रहेगी।

दुनिया का नजरिया बदला

जयशंकर ने कहा, आजादी के करीब आठ दशक बाद भारतीय लोकतंत्र के असली फल देखने को मिल रहे हैं। दुनिया में हमारा रुतबा बढ़ा है। कोई भी बड़ा मसला भारत से सलाह-मशविरा किए बिना तय नहीं होता। हम बदल गए हैं और हमारे बारे में दुनिया का नजरिया बदल गया है। आज का भारत पहले से कहीं ज्यादा योग्य, सक्षम, निडर, आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी है।

Leave a Reply

Next Post

30वें फिल्म महोत्सव में विद्या बालन फिल्मकारों को याद कर भावुक, कहा- कोलकाता से गहरा नाता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। दक्षिण भारतीय परिवार में जन्मी विद्या बालन, को जब शुक्रवार को कोलकाता निवासियों ने देखा तो एक बारगी तो वे भूल ही गए कि वह बंगाली नहीं हैं। उन्होंने जिस तरह से साड़ी पहन रखी थी, उनका व्यक्तित्व बिल्कुल एक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं