प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी, कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारे सरकार

indiareporterlive
शेयर करे

प्रियंका गांधी का कहना है कि सूबे में अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जनता परेशान है

अपने खत में प्रियंका ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की अपील की गई है

यूपी में लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं, पुलिस की सक्रियता पर उठा सवाल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 28 जुलाई 2020। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा है। प्रियंका गांधी का कहना है कि सूबे में अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जनता परेशान है। सीएम योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की अपील की गई है। प्रियंका ने लिखा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सीएम योगी को लिए पत्र में कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘कानपुर, गोंडा, गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी. मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूँ। मेरी इस परिवार से बात हुई है।’

गजियाबाद के व्यवसायी का उठाया मुद्दा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा, ‘गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी लगभग एक महीने से गुमशुदा हैं। परिवार की आशंका है कि उनका अपहरण हो गया है। बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। दो दिन पहले हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से भी मिला था। वे बहुत ही परेशान हैं।

‘कानून व्यवस्था बदहाल’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा, ‘कृपया आप उनकी मदद करें और पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें। यूपी में घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मुस्तैदी और दक्षता से कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Next Post

मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन बंद रहेगा 6 अगस्त तक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 28 जुलाई 2020। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन आगामी 6 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किया गया है।  सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवा रायपुर […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज