‘अगर सिर कटवा सकते हैं तो काट भी सकते हैं… कंगना को मिली जान से मारने की धमकी! Emergency एक्ट्रेस ने लगाई मदद की गुहार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2024। एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ है, एक्ट्रेस विवादों में आ गई हैं। अकाल तख्त और शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने फिल्म ‘ पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है और दावा किया कि इसमें सिखों का ‘चरित्र हनन’ करने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं, अब इस फिल्म के चलते कंगना को जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी है, जिस पर एक्ट्रेस ने सुरक्षा की मांग की है। दरअसल, एक्स प्लेटफॉर्म परराहुल चौहान नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया, कंगना को फिल्म इमरजेंसी के लिए सरेआम धमकियां मिल रही हैं। इस वीडियो में कुछ सिख युवा बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जो इमरजेंसी फिल्म को लेकर बात करते हैं। एक युवक कहता है कि अगर आप ये फिल्म रिलीज करते हो तो सरदारों ने आपको चप्पल मारनी है। लाफा तो आपने खा लिया। वीडियो के अंत में एक युवक कहता है- अगर हम सिर कटवा सकते हैं तो सिर काट भी सकते हैं।

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए डीजीपी महाराष्ट्र, हिमाचल पुलिस और पंजाब पुलिस को टैग करते हुए लिखा- कृपया, इस मामले को देखिए। फिल्म का विदेशों में भी सिख संगठन विरोध कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की सिख काउंसिल ने पत्र लिखकर फिल्म को हिंदू और सिखों के बीच दूरी बढ़ाने वाला बताया है।

बता दें, कंगना की इमरजेंसी 6 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हो रही है, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाने की घटना पर बनाई गई है। कंगना ने फिल्म का निर्देशन खुद किया है और लीड रोल में  भी नजर आईं हैं। हालांकि, जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, पंजाब में लगातार इसके बैन की मांग की जा रही है। अब देखना ये होगा कि इन सब विवादों के बीच क्या फिल्म पंजाब में रिलीज हो पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटेन में बड़े ड्रग तस्करी गिरोह में शामिल 3 पंजाबियों को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 27 अगस्त 2024। ब्रिटेन की पुलिस ने एक 10 सदस्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें 3 पंजाब मूल के व्यक्ति भी शामिल हैं। यह गिरोह ब्रिटेन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था, खासकर बर्मिंघम, वॉल्वरहैम्प्टन, सैंडवेल, वाल्सल, साउथ स्टैफोर्डशायर और लंदन में। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं