G-7 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत सब कुछ करेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जून 2024। जी-7 सम्मेलन में पहुंचे इटली पहुंचे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपने साधनों के भीतर सब कुछ करना जारी रखेगा। पीएम मोदी ने कहा शांति का रास्ता संवाद और कूटनीति के जरिए ही निकलता है। इटली के अपुलीया में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर आयोजित मोदी-जेलेंस्की के बीच हुई बाताचीत में यूक्रेन के लिए आगामी स्विस शांति सम्मेलन का भी मुद्दा उठा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने स्विट्जरलैंड में सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष का समाधान खोजने के लिए ‘मानव-केंद्रित’ दृष्टिकोण में विश्वास रखता है। जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, भारत वार्ता और कूटनीति के जरिये यूक्रेन में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा। इस दौरान जेलेंस्की ने पीएम मोदी को स्विट्जरलैंड में अगले सप्ताह होने जा रहे शांति शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने कहा, भारत जरूर शामिल होगा।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने और मोदी ने शांति शिखर सम्मेलन और इसके एजेंडे के मुद्दों के बारे में बात की। साथ ही इसमें उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए मैंने भारतीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बैठक को बहुत सार्थक बताया और कहा कि भारत यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है।’

इटली की प्रधानमंत्री ने PM मोदी का स्वागत किया
वैश्विक नेताओं से मुलाकात करते हुए पीएम मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री और जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबान जार्जिया मेलोनी से मुलाकात की। खास बात यह है कि इटली की पीएम ने भारतीय अंदाज में नमस्ते करके पीएम मोदी का स्वागत किया। भारत जी7 समूह का सदस्य देश नहीं है। लेकिनृ इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को खास मेहमान के तौर पर  आमंत्रित किया है। दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तें काफी मजूबत हैं। 

क्या है जी-7 समूह?
जी-7 एक अनौपचारिक वैश्विक मंच है जिसका पूरा नाम ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) है। यह समूह इटली, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका को एक साथ लाने का काम करता है। यूरोपीय संघ भी समूह में भाग लेता है। 1973 के ऊर्जा संकट के जवाब में आर्थिक और आर्थिक सहयोग के लिए एक मंच के रूप में जी-7 बनाया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

शिखर सम्मेलन की फैमिली फोटो में बीच मंच पर नजर आए पीएम मोदी, बाइडन नीचे खड़े थे; लोग बोले- हर भारतीय को गर्व

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अपुलिया 15 जून 2024। जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिडिसि एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना हो गए। इटली में उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक