भारत के पहले स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में कोर लोडिंग शुरू, पीएम बोले-ऐतिहासिक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मार्च 2024। तमिलनाडु के कलपक्कम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भारत के पहले स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (500 मेगावाट) में कोर लोडिंग की शुरुआत हो गई है। कोर लोडिंग के पूरा होने पर भारत अपने तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम के पहले चरण को पूरा कर लिया। अब बिजली उत्पादन शुरू होगा। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। पीएफबीआर खपत से अधिक बिजली पैदा करता है और परमाणु कचरा-यूरेनियम-238 को ईंधन के रूप में उपयोग करता है। प्रधानमंत्री ने रिएक्टर वॉल्ट और पीएफबीआर के नियंत्रण कक्ष का भी दौरा किया। आत्मनिर्भर भारत के तहत पीएफबीआर (500 मेगावाट) को एमएसएमई सहित 200 से अधिक भारतीय उद्योगों के सहयोग से भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लि. (भाविनी) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया है। हालांकि, भारत प्रयोग के तौर पर 1985 से ही फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर चला रहा है। पिछले साल एफबीटीआर को 40 मेगावाट पर करीब 120 चलाया गया और जिसने 2.15 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया।  

पूरी तरह सुरक्षित है रिएक्टर
पीएफबीआर एक उन्नत तीसरी पीढ़ी का रिएक्टर है, जिसमें अंतर्निहित निष्क्रिय सुरक्षा विशेषताएं हैं जो आपात स्थिति में संयंत्र को तुरंत और सुरक्षित रूप से बंद करना सुनिश्चित करती हैं। चूंकि यह पहले चरण से खर्च किए गए ईंधन का उपयोग करता है, एफबीआर उत्पन्न परमाणु कचरे में महत्वपूर्ण कमी के मामले में भी बड़ा लाभ प्रदान करता है। इस कारण, बड़ी भूवैज्ञानिक निपटान सुविधाओं की आवश्यकता से भी बचा जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह ने शुरू की योजना, अब मिलेगा महत्वपूर्ण और रणनीतिक रक्षा तकनीक में नवाचार को बढ़ावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मार्च 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए रक्षा आत्मनिर्भरता जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा क्षेत्र में जटिल, नायाब और सामरिक लिहाज से उपयोगी तकनीक विकसित करने वाले स्टार्टअप […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ