10 महीने बाद दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं, केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दी बधाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 फरवरी 2021। कोरोना से जंग में आज दिल्ली के बेहद ही सुखद समाचार है. लगभग 10 महीनों की कोरोना की तबाही के बाद आज ऐसा दिन आया है जब दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक भी मौतें नहीं हुई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों की तारीफ कहते हुए कहा है कि ये हम सभी के प्रयासों का नतीजा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं है। 10 महीने बाद ये पहला मौका है जब दिल्ली में कोरोना से मौतों का आंकड़ा जीरो है. अगस्त, सितंबर में देश और दिल्ली में कोरोना का कहर देख चुके लोगों के लिए ये बेहद सकारात्मक खबर है। 

इस बीच दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 नए मामले सामने आए हैं.  दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर एक प्रतिशत से भी कम होकर 0.18 फीसदी हो गई है।

दिल्ली में रिकवरी दर 98.12 प्रतिशत है.  ये अब तक की सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.16 फीसदी है. ये अब तक का सबसे कम स्तर है।  

दिल्ली में सक्रिय कोरोना की मरीजों की संख्या 1052 है. होम आइसोलेशन में 441 मरीज हैं. 24 घंटे में 100 मरीजों के साथ संक्रमण का कुल आंकड़ा 6,36,260 हो गया है। 

दिल्ली में 24 घंटे में 144 मरीज ठीक हुए हैं. इस तरह से कोरोना को मात देने वालों का  कुल आंकड़ा 6,24,326 हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

कुमार मंडावी सहायक खनिज अधिकारी बलरामपुर को 145000/-रुपए का अर्थदंड का आदेश

शेयर करेराज्य सूचना आयोग ने 13 मामलों में जानकारी नहीं देने के कारण किया आदेश वेतन से अर्थदंड की राशि की होगी वसूली अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की भी गई अनुशंसा इंडिया रिपोर्टर लाइव अंबिकापुर 10 फरवरी 2021।  जन सूचना अधिकारी कार्यालय सहायक खनिज अधिकारी बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के समक्ष […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह