सांबा में हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, पांच लोगों की मौत, उपराज्यपाल ने जताया दुख

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 05 मार्च 2022। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को एक एसयूवी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना मानसर के नजदीक जमोदा के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग एसयूवी पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि एसयूवी में छह लोग सवार थे, जो पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान मानसर में जमोदा के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बचावकर्मियों ने पांच शव बरामद कर लिए हैं, जबकि छठे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों व घायल व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। सभी लोग श्रीनगर के रहने वाले हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर जताया दुख

प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मानसर में हुए सड़क हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सांबा के मानसर में एक दुखद सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

'पठान' के स्पेन शेड्यूल की शूटिंग के लिए 'स्पेन' रवावा हुए शाह रुख खान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शाह रुख खान ने एक पठान का एक टीजर वीडियो शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के एलान किया था, जिसमें वो अपने किरदार को […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय