सूरजपुर में चोरी का खुलासा, हमाल ने उड़ाया था दुकान से साढ़े 19 लाख और सामान,आरोपी गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरजपुर 18 मार्च 2021। 17 मार्च 2021 को सूरजपुर के अस्पताल कालोनी निवासी संजय जिन्दिया पिता स्व. विजय जिन्दिया ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दुकान गोदाम में 16 मार्च की दरम्यिानी रात करीब 2-3 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड़कर नगद रकम और अन्य कीमती सामान चोरी कर ली गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 133/21 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नगर के बीच हुई चोरी के मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने स्वयं घटना स्थल पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, थाना सूरजपुर, विश्रामपुर, जयनगर की पुलिस, डाग स्क्वाड व एफएसएल की टीम के साथ मौके का बारीकी से मुआयना कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाया इसके अलावा साइबर टीम को काम में लगाया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी का विस्तृत रूप से कथन लिया गया जिसमें उसने बताया कि काउन्टर में कितने रूपये रखे थे उस दौरान मुझे याद नहीं था बाद में पुत्र से पूछने पर जानकारी हुई कि करीब 19 लाख रूपये के करीब रकम रही होगी।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर द्वारा स्वयं मामले की मानिटरिंग करते हुए 8 पुलिस टीमों का गठन कर चोरी का खुलासा करने के लिए सभी पहलुओं व दिशाओं में कार्य करने निर्देशित किया। टीम में थाना कोतवाली, विश्रामपुर, जयनगर एवं एफएसएल फिंगर प्रिन्ट, डाॅग स्क्वाड एवं साईबर की टीम को लगाया गया और सभी को पृथक-पृथक बिन्दुओं पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सीसीटीव्ही फुटेज से मदद मिली और सूरजपुर सहित आसपास के संदिग्धों व पूर्व में इस प्रकार की वारदात में संलिप्त व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ के दौरान ग्राम चंदरपुर गोड़पारा निवासी रामनाथ गोड़ उम्र 43 वर्ष से पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध मिली, जो प्रारंभ में गोलमोल जवाब देता रहा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया है वह हमाली (पल्लेदारी) का काम करता है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 मार्च की दरम्यिानी रात को आरोपी रामनाथ गोड़ द्वारा अस्पताल कालोनी स्थित संजय ट्रेडर्स का पिछले 4-5 दिनों से रेकी कर आने-जाने वाले रास्तों को पहचान करते रहा और घटना दिनांक को रात्रि करीब 2-3 बजे के बीच दुकान के शटर का ताला को राड़ से तोड़कर दुकान में प्रवेश कर काउन्टर में रखे 19 लाख 54 हजार रूपये नगदी एवं सामान कुल करीब 20 लाख रूपये की चोरी की थी जिसे जप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दुकान से सिगरेट, साबुन, क्रीम व नगदी रकम अपने साथ ले गया था। आरोपी के कथन के अनुसार चोरी की गई रकम व सामग्री, घटना में प्रयुक्त औजार जप्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सूरजपुर के अपराध क्रमांक 115/21 धारा 457, 380 भादवि के मामले का भी खुलासा हुआ है। इसी आरोपी ने अपना शौक को पूरा करने के लिए पूर्व में भी छोटी-मोटी चोरियां की थी जिसके मामले में वह जेल भी जा चुका है। हाल ही में मनेन्द्रगढ़ रोड़ के शारदा गैरेज के सामने स्थित दुकान का ताला तोड़कर किराना सामाग्री की भी चोरी की थी साथ ही 1-2 अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया था। मामले में आरोपी रामनाथ गोड़ पिता जलसाय गोड़ उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम चंदरपुर गोड़पारा, थाना सूरजपुर से इस मामले में किराना सामाग्री जप्त की गई। दोनों मामलों में इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट लिनोस किस्पोट्टा, थाना प्रभारी सूरजपुर बसंत खलखो, थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर,, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक तालीब शेख, अदीप प्रताप सिंह, आलोक सोनी, वरूण तिवारी, आनंद सिंह, अमरेश सिंह, आरक्षक विकास पटेल, रामकुमार नायक, जे.पी.तिवारी, रावेन्द्र पाल, सुरेश साहू, युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी, अशोक एक्का, कौशल कुमार सिंह, दरश देवांगन, अजीत सिंह, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, राजकुमार पासवान, रजिन्दर एक्का, अखिलेश पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, अरूण बड़ा व ललन सिंह सक्रिय रहे।

मामले की त्वरित खुलासा पर पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा आर.पी.साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में कोरोना महामारी का खतरा, नाइट कफ्र्यू का समय दो घंटे बढ़ाया गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 18 मार्च 2021। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने अब कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। अब रात 11 बजे के बजाय 9 बजे से ही बाहर निकलने पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं