पाकिस्तान का पावर सिस्टम फेल, कराची-लाहौर समेत अधिकतर बड़े शहरों में बिजली गुल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 23 जनवरी 2023। पाकिस्तान पर एक के बाद एक संकट आ रहे हैं। पड़ोसी देश गंभीर आर्थिक संकट और महंगाई से उबर नहीं पा रहा है कि अब उस पर एक नई मुसीबत टूट पड़ी है। बता दें कि पाकिस्तान में पावर सिस्टम फेल हो गया है, जिसके चलते पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों में बिजली गुल हो गई है।  पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान के नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रिक्वेंसी फेल हो गई। इसके चलते देशभर में पावर सिस्टम प्रभावित होने के चलते बिजली गुल हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। पाकिस्तान के मीडिया संस्थानों ने भी बताया है कि कराची, लाहौर के कई इलाकों में बिजली नहीं है। 

K-electric के प्रवक्ता इमरान राना ने अपनी ट्विटर पोस्ट में कहा है कि ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली हैं कि शहर के कई इलाकों में बिजली गुल है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और इसकी जानकारी देते रहेंगे।

क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (QESCO) ने बताया है कि गुड्डू से क्वेटा की दो ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आई है। जिसके चलते ब्लूचिस्तान के 22 जिले बिना बिजली के हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में अपने नए ऊर्जा संरक्षण प्लान का ऐलान किया था। बीते साल अक्टूबर में भी पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर ग्रिड सिस्टम में खराबी आई थी, जिसके चलते पाकिस्तान में भारी बिजली संकट देखने को मिला था। इस दौरान करीब 12 घंटे तक पाकिस्तान के कई इलाकों में बिजली नहीं थी। बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर महज 4 बिलियन डॉलर के करीब रह गया है। 

Leave a Reply

Next Post

सुभाष चंद्र बोस जयंती: आरएसएस प्रमुख बोले- भारत को महान बनाने का नेताजी का सपना अधूरा, हमें मिल कर पूरा करना होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जनवरी 2023। पूरे देश में आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।  इस मौके पर पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान