कहीं पुलिस को बनाया निशाना, तो कहीं बैंक को उड़ाया; दूसरे देशों तक फैली फ्रांस की हिंसा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पेरिस 01 जुलाई 2023। फ्रांस में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। चौथे दिन जगह-जगह दंगे और प्रदर्शन देखने को मिले। इतना ही नहीं, विरोध और खतरनाक रूप लेता जा रहा है। कहीं पुलिस पर गोलीबारी, कहीं बैंक को उड़ा दिया गया। इतने भी मन नहीं भरा तो दंगाईयों ने बसों में आग लगा दी। हिंसा सिर्फ फ्रांस तक नहीं सिमटी है, यह दूसरे देशों तक फैल गई है। हिंसा कैरेबियाई क्षेत्रों में भी पहुंच गई है। वहां भी अशांति और दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बता दें, फ्रांस में एक किशोर को ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ गया था। पुलिस ने गोली मारकर नाबालिग की हत्या कर दी थी। घटना सामने आने पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

पेरिस में भी बढ़ी हिंसा
पेरिस और उसके आसपास के क्षेत्रों में आग, गोलीबारी और लूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। एक अधिकारी ने बताया कि फ्रेंच गयाना (FRENCH GUIANA) में सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां एक पुलिस अधिकारी आग की चपेट में आ गया तो वहीं, राजधानी केयेन में गुरुवार देर रात एक गोली से 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई।

केयेन में धुएं के गुबार दिखे
केयेन में आसपास के क्षेत्र में घने काले धुएं के गुबार उठते देखे गए, जिससे सड़कें धुंधली हो गईं। दरअसल, पुलिस दक्षिण अफ्रीका के छोटे से क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को दबाने की कोशिश कर रही थी। जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में प्रदर्शनकारी और दंगे करने के लिए तैयार है। इसी को लेकर अधिकारियों ने शांति का आग्रह भी किया।

270 लोग अबतक गिरफ्तार
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिस शख्स की गोली लगकर मौत हुई थी वो सरकार के मच्छर नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत था। जब उसे गोली लगी तब वह अपनी बालकनी में खड़ा था। वहीं, फ्रांसीसी आंतरिक मंत्री गेराल्ज दर्मैनिन ने बताया कि अभी तक करीब 270 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 80 मार्सिले के रहने वाले हैं। मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि चौथे दिन हिंसा न हो इसके लिए शहर में जगह-जगह 45 हजार पुलिस तैनात की जाएगी। 

वहीं, नानतेरे में एक बैंक को जला दिया गया। यहां पुलिस ने 15 उन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जो किशोर की मौत को लेकर मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। मार्सिले में विरोधियों ने पुलिस पर लगातार गोलीबारी की।   

क्या है मामला
घटना मंगलवार की है। दरअसल राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। पहले पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। हालांकि, अरोपी पुलिस को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय को सबसे ज्यादा लाभ हुआ, बीजेपी नेता एमके चिश्ती का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सूफी एम के चिश्ती ने दावा किया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के बीते नौ साल के दौरान कल्याणकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के […]

You May Like

‘आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों को चार महीने का वेतन सौंपगे’ मंत्री इरफान अंसारी का फैसला....|....बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की हुई भीषण भिड़ंत...3 युवकों की मौत; मची चीख-पुकार....|....पहलगाम हमले पर राजनीतिक दलों को विशेष सत्र बुलाने के लिए सरकार से आग्रह करना चाहिए: कपिल सिब्बल....|....भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान के फूले हाथ-पांव, 23 भारतीयों को निकाला व वीजा सुविधाएं भी की रद्द....|....अब दुश्मनों की खैर नहीं, अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने दागीं एंटी-शिप मिसाइलें....|....पकड़ा गया गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ....|....पहलगाम हमले को लेकर ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू का किया जिक्र....|....'पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शेंगे नहीं, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा', 'मन की बात' में मोदी....|....रोमांचक वैश्विक थ्रिलर "व्हाइट" में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका में नज़र आएंगे विक्रांत मैसी ....|....मुंबई में घर वापसी से खुश हैं अभिनेत्री अलंकृता सहाय