छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द: कल से 13 सितंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रेलवे बोर्ड ने डेवलपमेंट और मेंटेनेंस के चलते फिर से 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया हैं। ये गाड़ियां तीन से 12 सितंबर तक नहीं चलेंगी। ट्रेन कैंसिलेशन की हालात यह है कि बीते एक महीने में रेलवे ने 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है, जिसकी वजह से 25 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

रेलवे बोर्ड के आदेश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन सहित, जबलपुर, भुवनेश्वर, पूर्वोत्तर और दूसरे जोन में रेलवे लाइन निर्माण का काम चल रहा है। जिसके कारण वहां से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या फि​र परिवर्ति​त मार्ग से चलाई गई। फिलहाल छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों के कैंसिलेशन 2 अगस्त से शुरू हुआ है, जो अभी भी जारी है।

कटनी रूट की 24 ट्रेनें थीं कैंसिल
मुंबई-हावड़ा और कटनी रूट की 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था। इस रूट की कई गाड़ियां अभी भी पटरी पर नहीं आ पाई है। इस दौरान 50 से अधिक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं हैं और अभी भी चलाई जा रही है। ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से हजारों की संख्या में लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। ट्रेन रद्द होने से रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है और रेलवे प्रशासन को लाखों रुपए रिफंड करना पड़ रहा है।

25 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित
अगस्त महीने के पहले सप्ताह से अलग-अलग ति​थियों में ट्रेनें कैंसिल रहीं। पिछले एक महीने की बात करें तो 25 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रेलवे लोकल ट्रेनों को ज्यादा कैंसिल कर रहा है, जिसका असर दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द होने के कारण 10 हजार से ज्यादा यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। इन्हें रेलवे को रिफंड लौटाना पड़ा है। जिससे रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हुआ है।

दूसरी और तीसरी लाइन के साथ मेंटेनेंस का चल रहा है काम
रेलवे के अफसरों के मुताबिक बिलासपुर सहित दूसरे जोन में स्टेशनों के यार्ड की रिमॉडलिंग, दूसरी और तीसरी लाइन बिछाने के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए नॉनइंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने मेंटेनेंस और सुरक्षा संबंधी रखरखाव की वजह से भी ट्रेनों को कैंसिल करने की बात कही है।

अब डेलवपमेंट और मेंटेनेंस के नाम पर 16 ट्रेनें कैंसिल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, समय की पाबंदी और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस काम के चलते रेलवे ने 16 ट्रेनों को तीन से 13 सितंबर तक कैंसिल कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में घोटालों और अत्याचार की सरकार चल रही', आरोप पत्र जारी कर सीएम बघेल पर बरसे अमित शाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 सितम्बर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ 104 पन्नों का आरोप पत्र जारी किया और कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है। शाह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण