कोविड केअर सेण्टरों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

indiareporterlive
शेयर करे

 कलेक्टर को भोजन और सफाई की प्रतिदिन सौपेंगे रिपोर्ट

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलौदाबाजार 8 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए जिला कलेक्टर सुनील जैन ने जिले की सभी कोविड केअर सेण्टरों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। ये अधिकारी वीडियो कॉलिंग के जरिये सेण्टरों में भर्ती मरीजों की भोजन व्यवस्था, वार्ड एवं प्रसाधनों की साफ-सफाई एवं कचरे के निपटान की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। कुछ मरीज़ों से इस संबंध में चर्चा भी करके जानकारी करेंगे। वे इस संबंध में प्रतिदिन जिला कलेक्टर को निर्धारित प्रारूप में रिपोर्टिंग भी करेंगें। 

जिला कलेक्टर श्री जैन ने प्रभारी अधिकारियों की नियुक्तियां विकासखण्ड वार की गई है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कोविड अस्पताल बलौदाबाजार सहित संकरी स्थित कोविड केयर सेण्टरों के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में जल संसाधन विभाग बलौदाबाजार के कार्यपालन अभियंता बी पी सिंह ( मो. 99261 73261) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कसडोल के अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की मॉनिटरिंग के लिए कसडोल संभाग के ईई जल संसाधन टी सी वर्मा ( मो 95758 48444) भाटापारा पॉलीटेक्निक कॉलेज केयर सेन्टर के लिए जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर( मो. 98066 69903) सिमगा केयर सेन्टर आईटीआई भवन के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राधेश्याम भोई (मो.75871 03696) पलारी स्थित अनुसूचित जाति कन्या आश्रम में निर्मित केयर सेन्टर के लिए जिला कोषालय अधिकारी दिलीप कुमार सिंह(91113 93331) तथा बिलाईगढ़ के खमरिया डीएवी स्कूल कोविड केयर सेण्टर के लिए उप पंजीयक सहकारिता डीआर ठाकुर ( मो 99932 36833) को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राज्य स्तरीय वेबीनार प्रदेश में पढ़ना-लिखना अभियान के प्रथम चरण में ढाई लाख लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य- स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. टेकाम

शेयर करे पंकज गुप्ता रायपुर 8 सितम्बर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष पढ़ना-लिखना अभियान की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के असाक्षरों को स्वयंसेवी अनुदेशकों के माध्यम से साक्षर किया […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां