क्रिकेट खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये इनाम देने पर विपक्ष बिफरा, कहा- सीएम अपनी जेब से दें

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 जुलाई 2024। महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि ऐसा करके सरकार अपनी पीठ थपथपाना चाहती है। विपक्षी दलों ने कहा कि उन्हें क्रिकेटरों की उपलब्धि पर गर्व है, लेकिन राज्य के खजाने से 11 करोड़ रुपये देने की कोई जरूरत नहीं है और उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी जेब से यह राशि देने को कहा। हालांकि, भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

‘सीएम अपनी जेब से दें इनाम की राशि’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 11 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। यह घोषणा विधान भवन (राज्य विधानमंडल परिसर) में की गई, जहां टीम के चार मुंबई खिलाड़ियों – कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया गया। हालांकि बाद में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, ‘राज्य के खजाने से 11 करोड़ रुपये देने की क्या जरूरत थी? यह अपनी पीठ थपथपाने के लिए है। खजाना खाली होने दो…गरीबों को मरने दो। लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपाना चाहती है। शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा, ‘राज्य के खजाने से खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये देने की जरूरत नहीं थी। हर किसी को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और उन्हें पर्याप्त पुरस्कार राशि मिलती है। सीएम को अपनी जेब से 11 करोड़ रुपये देने चाहिए थे।’

भाजपा विधायक का पलटवार
शनिवार को एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए, भाजपा एमएलसी दारेकेर ने कहा, ‘विजय वडेट्टीवार की मानसिकता विकृत और उथली है। पूरा देश टी20 पुरुष टीम के विश्व कप जीतने पर खुश था और हर कोई खुश है। लोगों ने देखा है कि कैसे क्रिकेट प्रशंसक मुंबई के मरीन ड्राइव में (विजय परेड के दौरान) क्रिकेटरों पर अपना प्यार और प्रशंसा बरसाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। लेकिन वडेट्टीवार इस कार्यक्रम का भी राजनीतिकरण करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री से फोन पर की बात, FTA को जल्द पूरा करने पर हुई चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जुलाई 2024। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कीर स्टार्मर के साथ फोन पर बातचीत की और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने व लेबर पार्टी की जीत पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल