फिर बढ़े कोरोना केस : चौबीस घंटे में 1088 संक्रमित मिले, 26 ने तोड़ा दम, मंडाविया ने दिए एहतियात के निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। देश में कोरोना केस धीरे-धीर फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ये रोजाना 700-800 के बीच आ रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटे में ये फिर बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गए।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1088 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित बढ़कर 4,30,38,016 हो गए हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 10,870 हो गए। 26 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल 5,21,736 मौतें हो चुकी हैं।  सक्रिय केस की बात करें तो ये कुल संक्रमण के 0.03 फीसदी हैं, वहीं कोविड-19 से रिकवरी की दर 98.76 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 19 की कमी आई है। दो दिन पूर्व यानी सोमवार को केवल 861 नए संक्रमित मिले थे और 6 लोगों की मौत हुई थी। 

गाजियाबाद के स्कूली बच्चे संक्रमित
इस बीच बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद व नोएडा के दो स्कूलों में बच्चे व शिक्षक संक्रमित मिलने से चिंता गहराने लगी है। इसके बाद से दोनों स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल अब 19 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास लेंगे। अभयखंड -3 स्थित निजी स्कूल के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वैशाली के एक निजी स्कूल में भी तीन छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभिभावकों से मिली सूचना के बाद स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ओमिक्रॉन के एक्सई वैरिएंट को लेकर विशेषज्ञों के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने नए वैरिएंट की पहचान और गहन निगरानी बढ़ाने को लेकर भी दिशानिर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना मरीजों के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाईयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

मेक इन इंडिया: रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द, देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी वायुसेना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए वायुसेना ने रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द करने का फैसला किया है। भारत ने 10 साल पहले रूस के साथ 80 हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा किया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल