स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 31 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री बनाए गए हैं। आज शनिवार को अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि गांव, शहरी, गरीब किसानों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। उसी के हिसाब से कार्य किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों की भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए कार्य किया जाएगा। नये सेटअप के साथ नई व्यवस्था बनाई जाएगी। इस संबंध में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी। 

बता दें कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहले में जिला पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साल 2013 के चुनाव में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि हार का अंतर कम था। 

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा का झूठ सबसे मजबूत', किसानों की आय दोगुनी करने के वादों को लेकर खरगे का पीएम मोदी पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादों को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की और कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठ सबसे मजबूत हैं।” खरगे ने सोशल […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर