और सस्ती होगी शराब और बियर, 26 मई को मंत्री समूह की बैठक में होगी प्रस्ताव पर चर्चा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 25 मई 2022। मध्य प्रदेश की आबकारी नीति 2022-23 को लेकर मंत्री समूह की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें शराब और बियर सस्ती करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। इस प्रस्ताव पर एक बार फिर चर्चा करने के लिए अगली बैठक 26 मई को रखी गई है।
मंत्री समूह की बैठक में बियर और शराब पर आयात शुल्क घटाने पर सहमति बनी है। बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा, वन मंत्री डॉ. विजय शाह समेत संबंधित विभाग के बड़े अधिकारी मौजूद थे। मंत्री समूह ने बियर पर आयात शुल्क प्रति लीटर 30 से से घटाकर 20 रुपये और वाइन पर आयात शुल्क को 10 रुपये प्रति प्रूफ लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति प्रूफ लीटर करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। इस प्रस्ताव पर फिर चर्चा करने के लिए 26 मई को एक और बैठक होगी। अंतिम निर्णय लेने के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति को कैबिनेट को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के मामले फिर बढ़े, 17 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार के करीब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2022। देश में कोरोना के उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'