कोरोना के मामले फिर बढ़े, 17 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार के करीब

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2022। देश में कोरोना के उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में 14 कम है। बता दें कल 31 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 1,977 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,971 हो गई है। वहीं कुल संक्रमण दर की बात करें तो यह 0.46 फीसदी हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,4,507 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना ने फिर डराया
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 418 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली में संक्रमण दर 2.27 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान 394 मरीज ठीक भी हुए।

महाराष्ट्र में कोरोना के 338 नए मामले, एक की मौत
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 338 मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,83,348 हो गई है। वहीं, मृतक की कुल संख्या 1,47,857 पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले जवाबदारी निभाने के समय नाटक-नौटंकी में लग जाते हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 25 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आंगनवाड़ियों में जनभागीदारी बढ़ाने ठेला लेकर खिलौने लेने निकलने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि जब जिम्मेदारी निभाने का समय आता है तो उससे भाग कर मुख्यमंत्री इंवेट-नाटक-नौटंकी में लग […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग