फैंस के लिए खुशखबरी, ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा 2’ पर दिया बड़ा अपडेट, बोले- सीक्वल नहीं…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 फरवरी 2023। कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म ‘कांतारा’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इस फिल्म की कहानी कर्नाटक के पारंपरिक प्रथाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में मनुष्य और प्रकृति के बीच निरंतर संघर्ष को खूबसूरती से चित्रित किया गया है। यह फिल्म 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बनी थी। ‘कांतारा’ ने फिल्म के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी को देश में रातोंरात स्टार बना दिया और प्रशंसक उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मलयालम अभिनेता निर्देशक मोहनलाल ने ऋषभ शेट्टी को अपनी आने वाली फिल्म ‘मलाइकोट्टई वालिबन’ में अभिनय करने के लिए संपर्क किया। लेकिन अभिनेता ने मोहनलाल की फिल्म का यह ऑफर ठुकरा दिया है। अभिनेता के अनुसार, वह कन्नड़ फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। ऋषभ ने हाल ही में खुलासा किया है कि ‘कांतारा 2’ साल 2024 में रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही ऋषभ ने बताया कि ‘कांतारा 2’ सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वेल होगी क्योंकि इस पार्ट में फिल्म की कहानी कई साल पहले सेट की जाएगी। 

16 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा सप्तमी गौड़ा, मानसी सुधीर, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। ‘कांतारा’ को शुरू में कन्नड़ में रिलीज किया गया था, लेकिन जब इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला तो इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था। ‘कांतारा’ को दर्शकों से लेकर आलोचकों तक की प्रशंसा मिली थी। समीक्षकों ने फिल्म के कलाकारों, इसके निर्देशन, लेखन, प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी, भूत कोला एक्शन सीक्वेंस के उचित प्रदर्शन, संपादन, साउंडट्रैक और संगीत तक सभी की प्रशंसा की थी।

Leave a Reply

Next Post

हंगामे के चलते तीसरी बार टला मेयर चुनाव, फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी 'आप'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2023। दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव तीसरी बार भी नहीं हो सका। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है सदन शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गया। जिसके […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण