इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर के लिए दहशतगर्दों की भर्ती कर रहा श्रीनगर का अबु उस्मान, आतंकी घोषित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 05 जनवरी 2023। केंद्र सरकार ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में कट्टरपंथी ताकतों के मजबूत होने की वजह से आतंकवादी घटनाओं के बढ़ने का खतरा जताया है। जहां पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार केंद्र शासित प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री के 1800 जवानों को उतारने वाली है, वहीं अब गृह मंत्रालय ने इस्लामिक स्टेट के जम्मू-कश्मीर में सक्रिय होने के खतरे को देखते हुए श्रीनगर के एक अहमद अहंगर को यूएपीए कानून के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। 

गृह मंत्रालय की ओर से जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, अहमद अहंगर उर्फ अबु उस्मान अल-कश्मीरी को यूएपीए कानून, 1967 के तहत आतंकी घोषित कर दिया गया है। श्रीनगर का रहने वाला अबु उस्मान फिलहाल अफगानिस्तान में है और जम्मू-कश्मीर में इस्लामिक स्टेट के लिए आतंकियों की भर्ती करने वालों में प्रमुख है।

श्रीनगर के नवाकडल में 1974 में जन्मे अहंगर के अलकायदा और अन्य वैश्विक संगठनों से करीबी संपर्क रहे हैं। वह फिलहाल भारत में इस्लामिक स्टेट के लिए भर्तियों के रास्ते खोलने की कोशिश में जुटा है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अहंगर कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिशों में जुटा है और इसके लिए अपने कश्मीर आधारित नेटवर्क से लोगों की पहचान भी शुरू कर दी है। 

गृह मंत्रालय ने बताया कि आईएसआईए ने अहंगर को भारत पर हमलों के लिए आतंकियों की भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी है। वह भारत पर केंद्रित एक ऑनलाइन प्रोपेगैंडा मैगजीन निकालने में भी भूमिका निभा चुका है। वह पिछले दो दशकों से जम्मू-कश्मीर में वॉन्टेड आतंकी है और अब अलग-अलग आतंकी संगठनों के बीच सहयोग बिठाकर कश्मीर में आतंक फैलाने की कोशिश में जुटा है।

Leave a Reply

Next Post

'सीएम योगी को भगवा की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए', कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने दी सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 जनवरी 2023। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए उद्योगों […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला