मिजोरम में दर्दनाक हादसा, रेलवे का पुल गिरने से 17 लोगों की मौत, मलबे में दबे 30 से 40 मजदूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आइजोल 23 जुलाई 2023। मिजोरम के आईजोल में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त इलाके में 35-40 लोग थे। इन सभी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना आइजोल से 21 किमी दूर सुबह 10 बजे के करीब घटी। अब तक सभी मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। 

पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची ने बताया कि रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी हैं। 

30-40 लोगों के फंसे होने की आंशका
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे का जो पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर बताई जा रही है। इस घटना में अभी तक 30-40 लोगों के फंसे होने की आंशका है। रेस्क्यू अभियान में अभी तक 17 मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची ने कहा कि रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। 

मुआवजा राशि का ऐलान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने  ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। जबकि घायलों को 50,000 हजार रुपए राहत राशि का ऐलान किया है।  

इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं।” “मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” सीएम ज़ोरमथांगा ने ‘एक्स’ (औपचारिक रूप से ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ”बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए।”

Leave a Reply

Next Post

शराब घोटाले मामले को लेकर झारखंड में ईडी की 32 जगहों पर छापेमारी, वित्त मंत्री के बेटे के घर पर भी रेड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 23 अगस्त 2023। झारखंड में शराब घोटाले मामले में ईडी की टीम ने आज सुबह रांची, देवघर और दुमका गोड्डा सहित राज्य के 32 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के कारोबार में कथित रूप से शामिल मंत्री रामेश्वर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं