भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को 2024 का प्रधानमंत्री बताया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 मई 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और रायबरेली के ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा में लगातार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रायबरेली के बथुआ में उन्होंने बड़ा दावा किया है, वहां की जनता से बात करते हुए बघेल ने कहा कि रायबरेली से सांसद नहीं, जनता प्रधानमंत्री चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ़ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी जी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को पूरा हो गया था, जिसके बाद से भूपेश बघेल लगातार रायबरेली लोकसभा सीट में जमकर चुनाव प्रचार करते नज़र आ रहे हैं। रायबरेली में राहुल गांधी के चुनाव संचालन की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही संभाले हुए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने ओडिशा के बाद अब उत्तर प्रदेश की तरफ रुख कर लिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीनियर कांग्रेस नेता लगातार चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली जा रहे हैं। अब तक 6 विधायकों समेत करीब दर्जनभर से अधिक वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभाला है। हालांकि अन्य सीटों में छत्तीसगढ़ के चुनिंदा नेताओं को ही जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

"इलेक्शन पर दूसरे देश हमें ज्ञान..." पश्चिम देशों पर निशाना साधते हुए बोले एस जयशंकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मई 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी देशों को लगता है कि उन्होंने 200 वर्षों तक दुनिया को प्रभावित किया है और भारत उनके विचार में फिट नहीं बैठता है. उन्होंने यह बात अमेरिका और कनाडा द्वारा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल