फैंस के लिए खुशखबरी, बोनी कपूर ने ‘श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लीजेंड’ की रिलीज का किया एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2023। इसमें कोई दो राय नहीं है कि श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। मशहूर अभिनेत्री ने अपने बहतरीन प्रदर्शन, बेहद खास व्यक्तित्व और स्क्रीन जादुई अभिनय से कई लोगों को हमेशा अचंभित किया था। हालांकि, अपने बेहतरीन करियर और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाली श्रीदेवी का दुर्भाग्य से साल 2018 में निधन हो गया था। अभिनेत्री ने निधन ने पूरी इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा दिया था। लेकिन सिनेमा जगत ने अभिनेत्री की याद में उनके जीवन पर ‘श्रीदेवी – द लाइफ ऑफ ए लीजेंड’ नाम की एक किताब का एलान किया था। यह एक ऐसी किताब होगी, जो श्रीदेवी के जीवन और करियर के मुख्य पहलुओं को सभी के सामने पेश करेगी। इस किताब को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

‘श्रीदेवी – द लाइफ ऑफ ए लीजेंड’ की रिलीज का हुआ एलान
‘श्रीदेवी – द लाइफ ऑफ ए लीजेंड’ के एलान के बाद से ही श्रीदेवी के फैंस को अभिनेत्री के जीवन पर लिखी जा रही इस किताब रिलीज होने का इंतजार रहा है। ऐसे में हमारे पास फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, बोनी कपूर ने ‘श्रीदेवी – द लाइफ ऑफ ए लीजेंड’ की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। हाल ही में बोनी कपूर ने घोषणा की कि श्रीदेवी के जीवन पर लिखी जा रही किताब पर काम चल रहा है और  ‘श्रीदेवी – द लाइफ ऑफ ए लीजेंड’ को इस साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा।

कौन लिख रहा श्रीदेवी पर किताब?
‘श्रीदेवी – द लाइफ ऑफ ए लीजेंड’ और अपनी पत्नी के बारे में बोलते हुए बोनी कपूर ने ट्वीट किया। निर्माता ने लिखा, ‘श्रीदेवी नेचर की एक शक्ति थीं। जब-जब वह अपने फैंस के सामने स्क्रीन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया करती थीं, तब-तब वह सबसे ज्यादा खुश रहती थीं। श्रीदेवी एक निडर इंसान भी थीं। धीरज कुमार वह शख्स हैं, जिन्हें श्रीदेवी अपना परिवार मानती थीं। वह एक रिसर्चर और लेखक हैं। हमें खुशी है कि वह एक ऐसी किताब लिख रहे हैं, जो श्रीदेवी की एक्स्ट्रा ऑडिनरी लाइफ के अनुकूल है।’ यह किताब वेस्टलैंड बुक्स द्वारा पब्लिश की जाएगी।

इंग्लिश-विंग्लिश दोबारा चीन में होगी रिलीज
गौरतलब है, 24 फरवरी 2023 को श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में अभिनेत्री की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ को चीन में दोबारा रिलीज किया जाएगा।  अभिनेत्री की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रिमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 2012 में किया गया था। इस फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के बाद इंग्लिश-विंग्लिश दोबारा से अब चीन के थिएटरों में नजर आने वाली है। बता दें कि 15 साल बाद यह फिल्म चीन में एक बार फिर से रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, अनिल कुंबले से निकले आगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 09 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (नौ फरवरी) को शुरू हुई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैच के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार