दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहती है भाजपा, यमुना से रोकी पानी की आपूर्ति : आतिशी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2024। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को निशाना बनाने के लिए एक ”नई साजिश” रची है और हरियाणा सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति रोक दी है। आप नेता के आरोप पर भाजपा या हरियाणा सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा आप को निशाना बनाने की साजिश रच रही है।

चुनाव की घोषणा के बाद CM को गिरफ्तार किया
उन्होंने कहा, ”लोकसभा चुनाव की घोषणा के पांच दिनों के अंदर ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया जिससे ‘आप’ चुनाव-प्रचार न कर सके। अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद भाजपा ने उन्हें फंसाने के लिए पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया लेकिन उनकी यह साजिश भी विफल हो गई।” आतिशी ने आरोप लगाया, ”फिर उन्होंने पार्टी को विदेशी फंडिंग का पुराना मुद्दा उठाया और अब अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से भाजपा ने दिल्ली को यमुना के पानी की आपूर्ति रोक दी है।

हरियाणा सरकार को पत्र लिखेंगी
आतिशी ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब उन्हें उन इलाकों से भी पानी की कमी की शिकायतें मिलनी शुरू हुईं, जहां पहले कभी लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। आतिशी ने कहा कि वह बुधवार को ही हरियाणा सरकार को पत्र लिखेंगी। अगर उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मुद्दे के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। आप नेता ने कहा, ”वजीराबाद में यमुना का स्तर अधिकतर 674 फुट पर रहता है और सबसे निचले स्तर पर भी 672 फुट पर रहता है, लेकिन 11 मई को यह 671.6 फुट पर था और तीन दिनों तक इसी स्तर पर रहा। 14 और 15 मई को यह 671.9 फुट पर था और फिर 16 मई को यह घटकर 671.3 फुट पर आ गया और फिर अगले तीन दिनों में यमुना का जल स्तर और गिरकर 671 फुट पर पहुंच गया।

इतिहास में पहली बार जल स्तर 670.9 फुट पर पहुंचा
आतिशी ने कहा, ”21 मई को शायद इतिहास में पहली बार यमुना का जल स्तर 670.9 फुट पर पहुंच गया था।” आतिशी ने भाजपा पर ‘आप सरकार की छवि खराब करने’ और ‘दिल्ली के लोगों को परेशान करने’ के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”वे राजधानी में जल संकट पैदा करना चाहते हैं। मैं दिल्ली के लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में 25 मई तक ऐसी और चीजें होंगी। वे मतदाताओं को बरगलाने के लिए ऐसा करेंगे। मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि आप दिल्ली की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते।

Leave a Reply

Next Post

अग्निवीर सेना की नहीं पीएम मोदी की योजना है, सत्ता में आने पर इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे : राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर