बाढ़ के कारण असम का हाल बेहाल, करीमगंज में दो लाख लोग प्रभावित, अब तक 36 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहटी 21 जून 2024। पिछले कुछ दिनों से असम में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को भी यहां बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। कई जिलों के चार लाख लोग बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई नदियां अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। 19 जिलों के करीब चार लाख लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने को मजबूर हैं। इन जिलों में बजाली, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, कछार, दरांग, गोलपारा, हैलाकांडी, होजई, कामरूप, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सालमारा, तामुलपुर और उदलगुरी शामिल है। 

कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान
असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण करीमगंज सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां दो लाख लोग प्रभावित हुए। इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में मरने वालों की संख्या 36 हो गई। राज्य भर में 100 से भी अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में करीब 14,000 लोगों ने शरण ले रखी है। बाढ़ के कारण सड़के और पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।  

Leave a Reply

Next Post

बंगाल सीएम बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- नए आपराधिक कानूनों को अभी लागू न करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 21 जून 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार तीन आपराधिक कानूनों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। सीएम बनर्जी ने तीन आपराधिक कानूनों को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल