देश के इस राज्य में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, सरकार ने मास्क पहनना किया अनिवार्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवनंतपुरम 17 जनवरी 2023। केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। यही वजह है कि केरल सरकार ने राज्य में फिर से सभी जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत सभी सार्वजनिक जगहों, कार्यस्थलों और सामाजिक स्थानों पर सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा है, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।  सरकार के निर्देश के अनुसार, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की यह गाइडलाइन अगले 30 दिनों तक राज्य में  लागू रहेगी। सरकार ने सभी दुकानों, थिएटर और विभिन्न जगहों पर सैनिटाइजर का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को देश में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामले 2119 हैं। राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से रिकवरी की दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं। 

कोरोना के XBB 1.5 वैरिएंट ने अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। उस वैरिएंट के भारत में 26 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। साथ ही दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 10 है और इनमें से भी 9 आइसोलेशन में अपने घर पर इलाज करा रहे हैं। 

बता दें कि भारत में जहां इन दिनों कोरोना से राहत है, वहीं चीन में महामारी से हालात खराब हैं। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक चीन में 64 फीसदी आबादी यानी कि करीब 90 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। चीन के हेनान प्रांत की 89 फीसदी, युनान की 84 फीसदी और किंघाई प्रांत की 80 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। यही वजह है कि अब चीन से कोरोना महामारी के दुनिया के बाकी हिस्सों में भी कोरोना के मामले फिर से बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी का एलान- कर्नाटक में सरकार बनी तो परिवार की एक महिला को दिए जाएंगे हर माह दो हजार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 जनवरी 2023। कांग्रेस ने कर्नाटक में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्येक परिवार की प्रमुख महिला को हर महीने 2000 रुपये देने का वादा किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक जनसभा में कहा, राज्य में यदि कांग्रेस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक