कोई मानेगा कि मोदी-शाह के गुजरात में रामनवमी जुलूस पर मुसलमानों ने पत्थर फेंकें: संजय राउत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अप्रैल 2022। शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के लिए अपने साप्ताहिक कॉलम में विभिन्न राज्यों में रामनवमी पर हुई हिंसा की घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के खरगोन में जो हुआ उससे भगवान राम भी बेचैन होंगे। उन्होंने लाउडस्पीकर विवाद पर भी बात की है। राउत ने लिखा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की धमकी के बाद राज्य के हालात पर नजर है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार को 3 मई तक मस्जिदों से सभी लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर मनसे ने हनुमान चालीसा का पाठ कराने की बात कही है।

जेएनयू की घटना और रामनवमी के मौके पर हिंसा की अन्य घटनाओं के बारे में बात करते हुए राउत ने कहा कि यह देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है। रामनवमी के जुलूस हमेशा से देश की संस्कृति का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी भी भगवान राम के नाम पर तलवारें नहीं चलाई गईं। उन्होंने कहा, “इसे हिंदुत्व नहीं कहा जा सकता। भगवान राम के नाम पर सांप्रदायिक आग लगाना राम के विचार का अपमान है।”

‘क्या कोई विश्वास कर सकता है कि मुलमान…’
संजय राउत ने लिखा, “क्या कोई विश्वास कर सकता है कि मुसलमान गुजरात में रामनवमी जुलूस पर पत्थर फेंकेंगे, वो भी पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में? अगर शिवसेना मुंबई में हिंदुत्व जुलूस का आयोजन करती है, तो उस पर कोई हमला नहीं होता है। लेकिन अगर भाजपा या उसकी बी-टीम इस तरह के जुलूस का आयोजन करती है, तो निश्चित रूप से ऐसी अप्रिय घटनाएं होंगी। ऐसा लगता है कि यह सब सुनियोजित होता है।

‘सामना’ के दफ्तर के बाहर मनसे ने लगाए पोस्टर
मालूम हो कि मनसे ने राउत को धमकी दी है। पार्टी ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के दफ्तर के बाहर पोस्टर चस्पा किए हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की धमकी दी है। इधर, महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल सभी दल ठाकरे की मांग के खिलाफ खड़े हो गए हैं। पोस्टर पर लिखा है, “ओवैसी किसको बोला? संजय राउत अपना लाउडस्पीकर बंद कर लो। पूरे महाराष्ट्र को इससे परेशानी हो रही है, नहीं तो हम आपका लाउडस्पीकर मनसे के तरीके से बंद करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा, लेकिन शर्तें लागू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 17 अप्रैल 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनावी वादा निभाया और राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी है। सरकार ने शनिवार को ऐलान किया कि 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। हालांकि, इसमें […]

You May Like

पेरिस में आगजनी और पुलिस पर हमला; PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात....|....गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 21 लोगों की मौत....|....चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर लोजपा रामविलास ने किया फैसला, कहा- आरक्षित सीट पर नहीं उतरेंगे....|....CDS अनिल चौहान के बयान पर सियासी जंग, कांग्रेस ने फिर की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग....|....थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, 107 सुंदरियों को हरा बनीं Miss World 2025....|....ट्रंप का ऐलान-भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण व्यापार समझौता जल्द, पाकिस्तान को दी सुधरने की चेतावनी....|....सलमान खुर्शीद की दो टूक- "सीजफायर पर बकवास बंद होनी चाहिए, पहले पाकिस्तान ने फोन किया था"....|....पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, अब तक 7 लोगों की मौत और 30 घायल; बढ़ सकता है आंकड़ा....|....बारिश का कहर: मणिपुर में ऑपरेशन जल राहत-II; असम में बाढ़ से 78000 लोग प्रभावित; सिक्किम में फंसे 1500 सैलानी....|....'हेट स्पीट और सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाने पर विचार', समीक्षा बैठक में बोले सीएम सिद्धारमैया