मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 13 घायल; 5 की हो गई मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बैतूल 01 दिसम्बर 2021 । बैतूल में मुलताई-प्रभातपट्टन रोड पर नरखेड़ गांव के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। इसमें बस ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हैं। दस यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें बैतूल रेफर किया गया है।हादसा बुधवार सुबह 11:45 बजे हुआ है। प्रभातपट्टन की ओर से मुलताई आ रही निजी कंपनी की बस को वरुड की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

ग्रामीण शिवकुमार यादव का कहना है कि हादसे के बाद हमने एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस समय से नहीं पहुंच पाई। इसी के चलते आसपास मौजूद लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और निजी गाड़ियों से उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। यादव ने बताया कि हादसे में 13 से अधिक यात्री घायल हैं। जिनका इलाज जारी है। हादसे में छाया पाटिल और भीमराव निवासी नरखेड़, सुनील पिपरदे निवासी वंडली और शेख रशीद(ड्राइवर) निवासी मुलताई की मौत हो गई है। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में घायल 10 लोगों को रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

वरमाला के बाद मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर वापिस लौटा दूल्हा, थाने पहुंचा मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दहेज के लालच में दूल्हे पक्ष के लोगों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. जशपुर में वरमाला के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे पक्ष के लोग बिना दुल्हन लिए वापिस लौट गए. दुल्हन दूल्हे का […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग