मीलों का सफर अब हुआ आसान , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीणों को मिली सुविधा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 16 दिसम्बर 2020। कोटा विकासखंड स्थित कुरदर से बगधर्रा व्हाया सरगोढ़ सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जीवन की सबसे बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है। अब ग्रामीण मीलों का सफर आसानी से तय कर ले रहे हैं।

यह सड़क दूरस्थ वन क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बफर जोन में स्थित है। आदिवासी बैगा बाहुल्य क्षेत्र सरगोढ़, उमरिया, बगधर्रा, चांटीडांड़, भलवाही, खोंगसरा कुल 6 बसाहटों के कुल 1405 जनसंख्या को मुख्य मार्ग से जोड़ने की यह एकमात्र सड़क है। सड़क निर्माण से पूर्व इस क्षेत्र के ग्रामीण मुख्यधारा से कटे हुए थे। 20 किमी. लंबी सड़क में 2 बड़े नाले हैं जिनमें सड़क निर्माण के साथ 2 बाक्स कल्वर्ट का निर्माण कराया गया इसके अलावा 20 किमी. सड़क में 6.50 किमी. लंबी संकीर्ण घाट का क्षेत्र पड़ता है।

सड़क निर्माण से पूर्व विपरीत परिस्थितियों में इस क्षेत्र के निवासी दुर्गम और कठिन रास्तों से साप्ताहिक बाजार में आना-जाना करते थे। खोंगसरा ग्राम पंचायत के साप्ताहिक बाजार में दैनिक उपयोगी वस्तुएं लेने के लिये ग्रामीणों को एक दिन पूर्व 17-18 किमी. पैदल चलकर घाट, नालों को पार करके लगभग 8-10 घंटे अनुमानित सफर तय कर खोंगसरा तक आना पड़ता था। इसके चलते लोगों को चिकित्सा सुविधा भी मुहैया नहीं हो पा रही थी।

कभी दूभर लगने वाली यह सड़क अब इस क्षेत्र के निवासियों के लिये वरदान बन गयी है। ग्रामीणों के लिये 1 घंटे से कम समय में नजदीकी हाट बाजार और अस्पताल पहुंचना आसान हो गया है। नालों पर बने पुल-पुलिया, घाटो पर बने सुरक्षित सड़कें लोगों के जीवन को सरल बना रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

खनिज विकास निधि से शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किए जाएंगे : मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 16 दिसम्बर 2020। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य शासन की प्राथमिकता की योजनाओं की प्रगति और लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभागों की रणनीति के संबंध में राज्य के समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर, मुख्य […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं