बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की अनदेखी तस्वीर, लोग बोले- पीठ पर आपका नाम किसने लिखा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 जनवरी 2022। बोनी कपूर ने मंगलवार को श्रीदेवी की एक तस्वीर पोस्ट करके उनके फैन्स को इमोशनल कर दिया। बोनी ने श्रीदेवी की 2012 की तस्वीर शेयर की। लोगों ने इस पर कॉमेंट्स किए हैं। किसी ने उन्हें रूप की रानी तो किसी ने चांदनी लिखा है। वहीं कई लोग यह जानना चाह रहे हैं कि श्रीदेवी की पीठ पर सिंदूर से बोनी कपूर का नाम किसने लिखा है। तस्वीर लखनऊ की है। फोटो पर कई लोगों ने श्रीदेवी के न होने पर दुख जताया है। श्रीदेवी की बेटियां खुशी और जाह्नवी भी अक्सर अपनी मां की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

श्रीदेवी पर जंच रहा सिंदूर

बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। फोटो पर लिखा है, 2012 में लखनऊ के सहारा शहर में दुर्गा पूजा का जश्न मनाते हुए। तस्वीर सिंदूरखेला की है, इसमें श्रीदेवी मुस्कराती दिख रही हैं। उनके गालों और मांग पर सिंदूर लगा है साथ ही पीठ पर सिंदूर से बोनी कपूर का नाम लिखा है। 

मेहंदी में भी दिखा था बोनी का नाम

श्रीदेवी की लाइफ में उनका परिवार ही उनकी प्रायॉरिटी थी। उनका इंस्टाग्राम देखेंगे तो उसमें बोनी, जाह्नवी और खुशी की ही तस्वीरें हैं। एक फोटो में श्रीदेवी की मेहंदी में भी उनकी बेटियों और पति का नाम देखा जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

घी के साथ काली मिर्च खाने से होते हैं आपको ये 7 जबरदस्त फायदे, सुबह खाली पेट खाएं तो बेहतर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सर्दी का मौसम है और कोरोना महामारी भी चल रही है. इन दोनों स्थितियों में खांसी एक आम समस्या है. वैसे तो खासी के इलाज के लिए कई दवाएं हैं, लेकिन आप घी और काली मिर्च की मदद भी ले सकते हैं. ड्राई कफ से राहत […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस